शुक्लाफार्म में दादा मियां का तीन दिवसीय उर्स कल से शुरू

दीपक भारद्वाज

सितारगंज थारूतिसौर गांव के शुक्लाफार्म में तीन दिवसीय उर्स कल से शुरू हो रहा है। मजार कमेटी ने उर्स की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बुधवार को मजार पर जलसे का प्रोग्राम होगा। बृहस्पतिवार को सैदपुर बदायूं के मशहूर कव्वाल आरिफ खान, पंजाब के कव्वाल प्रकाश एंड पार्टी दादा मियां की शान में बेहतरीन कलाम पेश करेंगे।
मजार दादा मियां के प्रबंधक मुख्तार मियां काले बाबा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत दादा मियां की मजार पर तीन दिवसीय उर्स का शुभारंभ 31 मई बुधवार से होगा जिसमें प्रथम दिन मिलादे शरीफ यानी जलसे का प्रोग्राम हुआ 1 जून बृहस्पतिवार की शाम मजार शरीफ पर सैदपुर बदायूं के रहने वाले मशहूर कव्वाल आरिफ खान दादा मियां की शान में कलाम पेश करेंगे। इस दौरान पंजाब के मशहूर कव्वाल प्रकाश एंड पार्टी पंजाबी और उर्दू भाषा में कलाम पेश करेंगे शुक्रवार की सुबह 10 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। इस मौके पर हनीफ बाबा, मो इशाक, लवप्रीत सिंह लब्बा, अजय सिंह, विजय सिंह, अबरार अहमद पटौदी, सोहेल अल्वी, बिलाल, करण सिंह, असलम अंसारी, आरिफ रानू, उस्मान अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *