मुख्यमंत्री ने मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया, धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी


सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहाँ उन्होंने 92.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मां शाकंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी का 32 मिनट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई। जिसके बाद वह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
बता दे कि 50.43 एकड़ जमीन में 92.04 करोड़ रुपए की लागत से पांच चरण में विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। पहले चरण का निर्माण जून 2023 तक पूरा होना है। विवि स्थापना की अधिसूचना 7 मार्च 2019 को जबकि इसका नाम मां शाकंभरी विश्वविद्यालय करने की अधिसूचना तीन अगस्त 2021 को जारी हुई थी।
मुख्यमंत्री इससे पहले भी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त 2022 को भी मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी परिसर जाकर निर्माण कार्यों को जायजा लिया था उस समय भी निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *