शपथ ग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री धामी रविवार दोपहर रुड़की में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वह सोमवार सुबह गांधीनगर के लिए रवाना होंगे। गुजरात सचिवालय, गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह शाम को दिल्ली लौट आएंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी नेताओं से भेंट कर सकते है।

वहीं उत्‍तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक वीर सावरकर का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वीर सावरकर ने देश के लिए कई यातनाएं सहीं। इस पुस्तक के माध्यम से उनके विचारों को जीवित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *