देहरादून। उत्तराखंड सरकार हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हर वर्ग की वित्तीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार काम कर रहे हैं। अब बड़ी राहत देते हुए सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों को अब हर माह पेंशन मिलेगी।
