उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गए 528 आवासो का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार की आम जन के लिए बनने वाली सभी योजनाओं का लाभ जन जन को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
उत्तराखंड भाजपा ने लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारियाँ भी शुरू कर दी है। बीजेपी शासित राज्यों में केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है जिसे सरकार की योजना जन जन तक पहुंच सके। बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 आवासों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है जिन योजनाओं का शिलान्यास हो उन्हें जल्द पूरा कर लोकार्पण किया जाएगा। बीच में किसी भी योजना को रोका नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है देश के हर गरीब परिवार को अपना घर मिल सके इस संकल्प को पूरा करते हुए हरिद्वार में 528 आवास बनाकर दिए गए हैं। उन्होंने कहा की आजादी के बाद सिर्फ आठ लाख आवास ही बनाए गए थे जबकि 9 साल में मोदी सरकार ने अब तक 4 करोड़ से ज्यादा आवास बनाकर गरीब लोगों को दिए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा की राज्य मे बीजेपी का किसी से मुकाबला नहीं है पिछली बार भी उत्तराखंड की जनता ने पांचों संसदीय सीट बीजेपी को दी थी इस बार उससे भी बड़े अंतर से पांचों सीट बीजेपी जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा की बेघर लोगो के सपनो को पूरा करने के लिए हम जल्द ही एक हजार से ज्यादा आवास बनाकर गरीबो को सौंप कर पीएम के संकल्प को पूरा करेंगे। कार्यक्रम मे विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, मदन कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थे।
