आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है. कल यानी 13 मई को राघव और परिणीति की सगाई होगी. दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह कार्यक्रम होगा, सगाई सेरेमनी बॉलीवुड थीम पर होगी. राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं. हाल ही में राघव और परिणीति को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान शादी के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया था. सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टा अकाउंट में एक कपल का एक वीडियो शेयर किया था. परिणीति ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जबकि राघव ने ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में एक कैजुअल लुक में नजर आए थे
