देवेश सागर,हरिद्वार
हरिद्वार लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर मोहल्ला रामनगर के शाहिब मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जिसमे शातिर चोरों ने मोबाइल फ़ोन, पासबुक व नगदी पर हाथ साफ कर किया गया था। जिसके चलतें मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी । चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज चेक की गई व आसपास हुई चोरियों में शामिल चोरों की भी कुंडली कंगाली गई, मगर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस के अथक प्रयास के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्सर हरिद्वार रोड श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास से तीनो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जीशान पुत्र असलम निवासी सुल्तानपुर मोहम्मद राशिद पुत्र इस्माइल सुल्तानपुर व इकराम पुत्र हमीद निवासी सुल्तानपुर बताया। वही गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई ₹3000 की रकम, मोबाइल फ़ोन व बैंक की पासबुक भी बरामद कर ली गई है। लक्सर सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में चोरी कर ली गई थी जिस में मुकदमा दर्ज कर 12 घंटे की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे चोरी की गई रकम व माल भी बरामद कर लिया गया है, तीनों चोरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
