ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की मार्किट से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग

देवेश सागर,हरिद्वार

हरिद्वार लक्सर इस्माइलपुर गांव के ग्रामीणों ने पंचेवली चौराहे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग उप जिलाधिकारी लक्सर से की है उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार लक्सर को एक सप्ताह के भीतर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए भी जारी कर दिए है लक्सर विकासखंड के इस्माइलपुर गांव निवासी सुखबीर सिंह व लाखन सिंह सहित कई लोगो ने गुरुवार को लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल से मुलाकात की ओर बताया कि कुछ लोगों ने अपनी दबंगई की बदौलत पंचेवली चौराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत कर्ता ने बताया कि चौराहे पर अतिक्रमण होने की वजह से वहां से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही कुछ व्यक्तियों ने राजनैतिक दबाव के चलते कुछ लोगों के अवैध अतिक्रमण हटाने की शिकायत की है जो की पूरी तरह से गलत है। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल ने तहसीलदार लक्सर चंद्रशेखर वशिष्ट को एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश दिए हैं। उधर इस बाबत उप जिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार चंदशेखर वशिष्ठ को अवैध रूप से हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं। यदि कोई प्रशासन के कार्य में रुकावट पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *