हरिद्वार: हरिद्वार रूडकी शहर में कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पर छापेमारी करते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया है, टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और फुटकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा, इस दौरान टीम ने आमजन मानस को सिंगल यूज़ बैग इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी।
रुड़की शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए कई गोदामों से प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक गिलास, प्लेट आदि बरामद की हैं, जिसे गोदाम से निकलवा कर प्रशासन ने अपने कब्जे में लेते हुए जप्त कर लिया, सेंटर कंट्रोल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आर के मिश्रा ने बताया कि देशभर को पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व रुड़की नगर निगम की संयुक्त टीम ने रुड़की शहर में कई पॉलीथिन गोदामो पर छापेमारी करते हुए बड़ी तादाद में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है, साथ ही गोदामों को सील कर दिया गया है, वहीं मोहनपुरा, पुरानी तहसील आदि स्थानों से काफी मात्रा में पॉलिथिन बरामद की गई है, इस दौरान पुरानी तहसील में दो दुकानों से एक-एक लाख का जुर्माना भी वसूला गया है, वहीं अभी गोदाम स्वामियों पर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, रुड़की नगर निगम के एमएनए. विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम की ओर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है, शहर वासियों को भी पॉलिथीन के प्रति समय समय पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते है।
