बिहारीगढ़ समाचार
देहरादून से छुटमलपुर जा रहे किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मनोहरपुर में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता की, इस दौरान उन्होंने सड़क से सटी हुई किसानों की जमीन पर व्यापारी वर्ग की टिक रही निगाहों से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि जमीन महंगी बेचकर किसान खुश ना हो अच्छा होगा कि उस जमीन पर कोई स्वयं का रोजगार स्थापित कर पैसा कमाए। उन्होंने सरकार के आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच तीन विकल्प छोड़ने की बात कही, विकल्प है कि विरोधी ना रहकर सरकार में शामिल हो या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें अगर इन दोनों से बचना है तो आंदोलन की रणनीति पर काम करें। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और किसान हित में काम करने पर बल दिया। इस दौरान किसान नेता जिले सिंह, डॉ राजवीर सिंह, अजय काम्बोज, दिलशाद मलिक, अमित धीमान, बबली काम्बोज, आरिफ मिर्जा, राजकुमार राणा सहित अनगिनत किसान मौजूद थे।
