स्कूटी पर जोरदार टक्कर हादसे में 24 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत

ऋषिकेश। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना के चलते पंडित शैलेन्द्र शास्त्री, निवासी देवप्रयाग की पुत्री नंदिनी कोटियाल जो हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय संस्कृत विभाग की ऋषिकेश थी, का आज सुबह देवप्रयाग से श्रीनगर जाते हुए मलेथा के पास स्कूटी से हुई दुर्घटना के चलते मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ़्तार आ रही विश्वनाथ बस ने आगे चल रही स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक छात्रा की पहचान देवप्रयाग निवासी नंदिनी कोठियाल के रूप में हुई है। वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में पीएचडी कर रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *