भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी और हैरान करने वाली खबर आई सामने

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. भोजपुरी एक्ट्रेस के शव को बनारस के एक होटल से बरामद किया जा रहा है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस हर एंगल से केस की जांच में जुट गई है. एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 21 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी आकांक्षा को एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक था, वो टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर भी काफी पॉपुलर थीं. आकांक्षा की आत्महत्या की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि महज 25 वर्षीय एक्ट्रेस ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती हैं. मौत से ठीक पहले आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था. एक महीने पहले वो तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था. उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे’. आकांक्षा के करियर और काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. फिल्म में उनका छोटा लेकिन अहम रोल था. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘मुझसे शादी कोरोगी’ और ‘साजन’ जैसी फिल्में की, जिससे उन्हें इंडस्ट्री और फैंस के बीच पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी के कई गानों में भी देखा गया है. आकांक्षा को चाहने वाले उनके इस खबर से सदमे में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *