शो में रहने के लिए MC स्टैन ने मांगे थे ज्यादा पैसे

बिग बॉस 16 टीवी पर धूम मचा रहा है। शो को शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब तक घर में सिर्फ 4 नॉमिनेशन हुए हैं। जिसमें से एक श्रीजिता डे वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर वापस भी आ चुकीं हैं। हालांकि इस बार वीकेंड का वार में टीना दत्ता को घर से बेघर किया गया था पर वो वापस आ चुकी हैं। इसके अलावा एमसी स्टैन ने भी सलमान खान के सामने घर से जाने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद सलमान ने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कह दिया था। सलमान खान ने वीकेंड का वार में एमसी स्टैन से कहा कि उनके फैंस को पसंद नहीं आया उनका बार-बार ये कहना कि उन्हें यहां से जाना है। जिसके बाद स्टैन ने रुकने का फैसला लिया था। सोशल मीडिया पर ये खबरें आम हो गईं कि बिग बॉस के मेकर्स ने एमसी स्टैन की फीस बढ़ाई थी जिसके बाद वो शो छोड़कर नहीं गए। द खबरी के मुताबिक ये सब पूरी तरह से गलत खबर है कि एमसी स्टैन की फीस बढ़ाई गई है। एमसी स्टेन इसलिए नहीं रुके क्योंकि उनकी फीस बढ़ाई गई है बल्कि इसलिए रुके क्योंकि वो वो घर में बहुत लो फील कर रहे थे और सलमान खान ने उन्हें मोटीवेट किया। ये भी खबर आई कि उन्हें रुकने के लिए अलग से पैसे दिए गए, जोकि पूरी तरह से गलत है। ये सभी अफवाहें हैं और पूरी तरह से निराधार भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *