शादी के बाद से ही लोग कटरीना के प्रेग्नेंट होने का कयास

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अपना पूरा साल बड़े ही शानदार तरीके से गुजारा है और जब-जब ये दोनों साथ में कहीं भी स्पॉट किए जाते हैं तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं। शादी के बाद से ही कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें आए दिन उड़ती रहती हैं। ऐसा ही कुछ कल रात भी हुआ, जब अभिनेत्री एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉडी फिट ड्रेस पहने दिखाई दीं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोग एक बार फिर उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगा रहे हैं। शादी के बाद से ही लोग कटरीना के प्रेग्नेंट होने का कयास लगा रहे हैं। एक बार फिर बॉलीवुड की इस हसीना की प्रेग्नेंसी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, बीती रात अभिनेत्री एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उन्हें हाई स्लिट गाउन में देखा गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख लोग कंफ्यूज हो गए हैं। इन वीडियो और तस्वीरों को देख एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की हुबगुबाहट शुरू हो गई है। आपको बता दें यह पहली बार नहीं है, जब कटरीना के प्रेग्नेंट हो ने की खबर ने हवा पकड़ी हो। इससे पहले भी अभिनेत्री जब एयरपोर्ट पर अवोरसाइज्ड टी-शर्ट पहने दिखी थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे होने लगे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री तो आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखाई दी थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थीं। अगली बार अभिनेत्री को सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम करती दिखाई देंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *