मेरठ स्थित गंगानगर में मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली ईशा गांव में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव के जंगल में आठ वर्षीय बच्चे का सिर व हाथ कटा शव मिला है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की व सिर तलाशने में जुट गई है। उधर, मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने भी मामले की जानकारी ली। काफी तलाश के बाद बच्चे का सिर मिल गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मवाना रोड नंगली ईशा गांव के जंगल में सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक शव पड़ा मिला। जानकारी लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं ग्रामिणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर इंचौली पुलिस पहुंची और शव की जांच की।बताया गया कि शव बच्चे का है जिसका सिर व एक हाथ भी गायब था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास सिर की तलाश में जुटी है। मौके पर गंगानगर, भावनपुर थाना पुलिस भी बुलाई गई है। सूचना पर एसपी देहात भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। काफी तालश किए जाने के बाद सिर बरामद हो गया, सिर को जंगली जानवरों ने खाया हुआ है। वहीं, पुलिस एक युवक को लेकर मौके पर पहुंची है। पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या की है और शव को यहां फेंक दिया।
मेरठ :दिल्ली से अपहरण कर आठ साल के बच्चे की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका शव, एक गिरफ्तार
