प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। वहीं कोहरे के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी न के बराबर रही। बढ़ती ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, सैनीटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी निरीक्षण कर अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों और निराश्रितों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए उन्हें कंबल बांटने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाए। निराश्रित, जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाने के लिए सभी जिलाधिकारी कंबलों की खरीद समय से पूर्ण कर लें। वहीं कंबल गुणवत्तापरक हों, उनकी मूल्य में एकरूपता सुनिश्चित की जानी चाहिए। बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर के बाद तापमान 5 डिग्री से भी कम हो सकता है। जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर चलते ने कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ-सात बिहार और झारखंड में भी ठंड में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *