प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का द्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 520 किलोमीटर लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया, जो नागपुर और शिरडी को जोड़ता है। ड्रम बजाने के दौरान प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, ड्रम बजाने वाले कलाकर भी उन्हें अपने साथ पाकर काफी खुश नजर आए। 01 किलोमीटर की कुल लंबाई वाले महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग लगभग 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है, जो महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है।
