पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। इस बीच उनकी बिकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म से हाल ही में उनका पहला लुक जारी किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण को बिकिनी पहने देखा जा सकता है। अब इस बीच फिल्म से उनका दूसरा लुक जारी किया गया है। इसमें उन्हें पीले रंग की मोनोकिनी पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण की बोल्ड तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। दीपिका पादुकोण की इससे पहले गोल्डन मोनोकिनी पहने तस्वीरें रिलीज हुई थी, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। अब शनिवार को भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। उनकी येलो रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें रिलीज की गई है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वह काफी हॉट और बोल्ड पोज दे रही है। दीपिका पादुकोण ने इसके पहले कॉकटेल, हैप्पी न्यू ईयर और गहराइयां जैसी फिल्मों में बोल्ड रोल किये है लेकिन इस फिल्म में वह पहले के मुकाबले अधिक हॉट नजर आएंगी। फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को और ग्लैमरस अवतार में प्रेजेंट करना था। वह फैंटास्टिक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही ग्लैमरस भी हैं। वह बहुत ही हॉट एक्ट्रेस है। इस फिल्म के लिए उनकी कास्टिंग बहुत ही ऑर्गेनिक थी। वह बहुत ही बोल्ड है। जब आप उन्हें अपनी फिल्मों में लेते हैं, तब उन्हें आपको उनके ही अंदाज में पेश करना होता है।’ सिद्धार्थ आनंद आगे कहते हैं, ‘मैं उन्हें और ग्लैमरस अवतार में दिखाना चाहता था क्योंकि यहीं फिल्म की मांग है। बेशर्म रंग में भी हमने कुछ ऐसा ही किया है। यह गाना यूरोप में गाना किया है। इसमें उनके अलावा शाह रुख खान भी है तो हमने कोशिश की कि स्क्रीन पर सबसे ज्यादा हॉटनेस नजर आए और उन सभी का रिजल्ट आप सभी के सामने है।’
