कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 15 दिसंबर से शुरू हो जा रही है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। इस 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे। बिग बी के अलावा शाहरुख खान भी इसमे शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा जाएगा। बिग बी और शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, डायरेक्टर महेश भट्ट, ,सिंगर कुमार शानू और शत्रुघन सिन्हा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। शाहरुख खान सऊदी अरब में आयोजित ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022’ शामिल हुए थे। यहां DDLJ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी और बॉलीवुड सुपरस्टार को स्पेशल सम्मान भी दिया गया था। इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
